Advertisement

स्मार्ट तरीक़ों से साकार हो रहा है स्मार्ट सिटी का सपना

कानपुर के उद्यानों में घास की कटाई व सफ़ाई के लिए कानपुर नगर निगम द्वारा एक पर्यावरण हितैषी पहल शुरू करी गयी और इसकी नींव रखी नगर आयुक्त शिव शरणप्पा जी0 एन0 ने नगर निगम परिसर में आज आयोजित हुए एक समारोह में नगर आयुक्त ने यहाँ के कर्मचारियों को पार्क सफ़ाई के लिए पर्यावरण हितैषी विकल्प ई-ब्रशकटर का वितरण किया विकल्प नामक स्टार्ट.अप द्वारा तैयार किए गए इस ब्रशकटर के द्वारा बिना किसी डीज़ल पेट्रोल को जलाए बिल्कुल पर्यावरण अनुकूल तरीक़े से छोटी बड़ी सभी घासों की कटाई हो सकती है कानपुर स्मार्ट सिटी को मिला गौरव ई-.ब्रशकटर अपनाने वाला देश का पहला नगर निगम लिथीयम बैटरी से चलने वाला यह ब्रशकटर नगर निगम के पर्यावरण सम्बन्धी कार्यों में नया पड़ाव है बारिश में उग रही घासों की सफ़ाई के लिए जहां एक ओर लेबर मिलना मुश्किल व महंगा पड़ता है वहीं शहर के अनेक मॉर्निंग वॉकर्ज़ के लिए यह जंगली घास परेशानी का सबब बनी रहती है ऐसे में नगर आयुक्त की इस पहल से एक आदमी अकेला खड़े खड़े पूरे पार्क की सफ़ाई कर सकता है और वह भी बिना वायु व ध्वनि प्रदूषण के एक बार चार्ज होने पर 5-6 घंटे चलने वाली बैटरी से एक माली अकेला पूरे पार्क की सफ़ाई कर सकता है कानपुर स्मार्ट सिटी के पार्कों की सफ़ाई के लिए यह वाक़ई एक स्मार्ट तरीक़ा है मार्केट में मिलने वाले पेट्रोल ब्रशकटर के मुक़ाबले भी इस ई-ब्रशकटर में अनेक विशेषताएँ हैं विकल्प द्वारा तैयार किए इस ई-.ब्रशकटर को भारत सरकार की एफ0 एम0 टी0 टी0 आई0 संस्था द्वारा प्रमाणित किया जा चुका है और देश में यह पहला ई-ब्रशकटर है जिसे इस तरह का प्रमाणीकरण मिला है नगर निगम के अन्य पार्कों के लिए भी है यह योजना इस नयी पहल को अब शहर के सभी पार्कों में ले जाने की योजना है और उम्मीद है कि कानपुर में शुरू की गयी इस पहल को अब अन्य शहर भी अपनाएँगे कार्यक्रम में नगर आयुक्त के अतिरिक्त मुख्य अभियंता श्री एस0के0 सिंह, पर्यावरण अभियंता श्री आर0के0 पाल, उद्यान अधीक्षक डॉ0 वी0के0 सिंह व विकल्प टीम से श्री विकास चतुर्वेदी ;चुन्ना भैया, श्री अनंत चतुर्वेदी, श्री जयंत चतुर्वेदी व अनिल त्रिपाठी मौजूद थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh