Advertisement

सुख सिमरन फाउंडेशन की अध्यक्ष सिमरन कौर ने मदद के लिए थामा एक और पीड़िता का हाथ

सुख सिमरन फाउंडेशन की अध्यक्ष सिमरन कौर ने मदद के लिए थामा एक और पीड़िता का हाथ ।आपने सास और बहू की नोकझोक के कई मामलों को सुना होगा कि सास ने बहू पर किया अत्याचार, बहू को घर से किया बेघर, ससुराल के अत्याचार से पीड़ित बेटी पहुंची मायके, ससुरालियो ने ली बहू की जान ।

लेकिन आज हम आपको उत्तरप्रदेश जनपद कानपुर के गोविंदनगर थानाक्षेत्र की एक ऐसी घटना से रूबरू कराने जा रहे जिसे जानने के बाद आप भी हैरान रह जाएंगे । जी हां हम बात कर रहे एक ऐसी कलयुगी बहू की जो पैसों की लालच में इतनी बेसुध हो चुकी है कि उसे बुजुर्ग की उम्र का भी लिहाज नही रहा अपने ससुर की सारी दौलत हड़पने की नियत से अपनी ही ससुराल पर कर रही जबरन कब्जा सास (रीना नारंग) को घर से धक्के मार कर किया बाहर ।

जब इस मामले की शिकायत सुख सिमरन शक्ति फाउंडेशन एवं भाजपा की जिला उपाध्यक्ष(अल्प संख्यक मोर्चा) सिमरन कौर के पास पहुंचा तो तत्काल प्रभाव से सिमरन कौर ने मामले में संज्ञान लेते हुए जांच पड़ताल शुरू करवा दी जिससे नतीजा यह सामने आया की इस मामले में सास (रीना नारंग) नही बल्कि बहू खुद सास की सारी प्रापर्टी एवं धन को हड़पने की नियत से सास पर अत्याचार करने से नहीं चूक रही ।

इसी क्रम में आज दिनांक 24 अगस्त दिन बुधवार 2022 को सिमरन कौर पीड़ित बुजुर्ग रीना नारंग के घर पहुंचती है मामले में सुलानामा कराने की नियत से तो बहू (रोशनी) सिमरन कौर एवं पत्रकार बंधुओ पर ही दबाव बनाने का आरोप लगाने की नियत से अपने मोबाइल में फोटो व वीडियो बनाने लगती है । आगे आप खुद देंखे पीड़िता ने क्या कहा….

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh