आज आर. आर ग्रांड होटल मे श्री झूलेलाल जी के चालिहा महोत्सव के उपलक्ष्य में सिंधु चालिहा महोत्सव का आयोजन रतन लाल नगर लवली वाटिका में किया जा रहा है। जिसमें सिंधी सभ्यता का परिचय दिया जायगा सभा के अध्यक्ष आकाश अंशवानी जी ने बताया सिंधु चालिहा महोत्सव में सिंधी गीतकार अरुण (नागपुर), सौम्या पंजवानी (कानपुर) अपनी मधुर आवाज़ से समा बांधेगे एवं मंच का संचालन पूनम कुकरेजा (नागपुर) करेंगी महोत्सव में बच्चों का डान्स कॉम्पटिशन का भी आयोजन किया गया है। साथ ही साथ सिंधी व्यंजनो के फूड स्टाल भी लगाए जाएंगे महोत्सव में सिंधी गीत कि साथ छेज (सिंधी नृत्य) किया जायगा इस मौके पर सागर अंशवानी, दीपक सेठी, संजय रोचलानी, गिरीश खुशलती, सौरभ कोडवाली, विनोद साधवानी, दीपक टहिलीयनी, राहुल अंशवानी, अनिल, सुनील आदि मौजूद रहे।
युवा सिंधु सभा द्वारा झूलेलाल जी के चालिहा महोत्सव के उपलक्ष्य प्रेस वार्ता आयोजित हुई


















