Advertisement

पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद आवास पर मिलने पहुंचे युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख डॉ.सुहैल चौधरी

कानपुर, युवा मुस्लिम परिषद प्रमुख कानपुर डॉ.सुहैल चौधरी ने पूर्व शिक्षा मंत्री डॉ. मसूद अहमद से लखनऊ पहुच कर मुलाकात की। इसे समाजवादी पार्टी के नेतृत्व वाले विपक्षी गठबंधन में तनाव का संकेत माना जा रहा है। युवा मुस्लिम परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता साजिद हुसैन आज़मी ने मुलाकात की पुष्टि करते हुए कहा कि यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी। साजिद हुसैन ने बताया कि डॉ.मसूद साहब के लखनऊ आवास पर दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक चली मुलाकात मे उत्तर प्रदेश की मौजूदा राजनीति मे मुसलमानो की स्थिति पर गहन चर्चा की ।आज़मी ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार और भारतीय जनता पार्टी तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की जनविरोधी नीतियों एवं तानाशाही रवैये के खिलाफ डॉ.सुहैल चौधरी पूरे प्रदेस में बहुजन समाज को जागरूक करने का काम रहें हैं,दूसरी तरफ अल्पसंख्यकों और दलितों को गुमराह कर वोट लेने वाले छोटे-छोटे क्षेत्रीय दल मौन हैं और भाजपा के एजेण्डे को आगे बढ़ा रहे हैं ऐसे मे दोनो की मुलाक़ात उत्तर प्रदेश की राजनीति को नई दिशा देने मे सार्थक हो सकती है ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh