Advertisement

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से दादा नगर इंडस्ट्रियल समानांतर पुल बनाने के लिए सुरेंद्र मैथानी ने रखा प्रस्ताव

कानपुर,आज विकास भवन में आयोजित उद्यमियो के साथ बैठक में उनके हित के विषय में गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने कहा कि सर्वाधिक उद्योग और कानपुर की सबसे बड़ी इंडस्ट्रियल एस्टेट दादा नगर एवम पनकी इंडस्ट्रियल स्टेट गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ही आती है प्रदेश के विकास की राह में उद्योगों का बहुत बड़ा महत्व है और उद्योगों को सुचारू रूप से चलाने हेतु कुछ विशेष कठिनाइयों का सामना कानपुर महानगर को करना पड़ रहा है जिसके लिए लिखित ज्ञापन देते हुए विधायक सुरेंद्र मैथानी जी ने अपनी बात उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से रखी इसमें पहला विषय था की दादा नगर इंडस्ट्रियल समानांतर पुल बनाने के प्रस्ताव को सरकार द्वारा स्वीकृत कर उस पर योजना शुरू कर दी उसके लिए धन्यवाद दिया दूसरा पनकी इंडस्ट्रियल एस्टेट को दादा नगर इंडस्ट्रियल स्टेट से जोड़ने वाले कच्चे मार्ग को बनाने हेतु प्रस्ताव दिया विधायक ने कहा की उक्त मार्ग से लाखों की संख्या में श्रमिक दादा नगर इंडस्ट्रियल एस्टेट में काम करने आते हैं यदि सदियो से कच्चा यह मार्ग उन्हें पक्का होकर प्राप्त हो जाएगा तो उन्हें समय पर औद्योगिक क्षेत्र समय से पहुंच पाएंगे और सड़क हादसे भी नहीं होंगे ,तीसरे विषय के रूप में पनकी पड़ाव से गुजरने वाली रोड जिसमें क्रॉसिंग आती है जो कि कानपुर महानगर में पनकी पड़ाव क्रॉसिंग नाम से प्रसिद्ध है जो कि इंडस्ट्रियल एस्टेट को जीटी रोड एवं दिल्ली कोलकाता बाईपास से जोड़ता है क्रॉसिंग होने के कारण इस पर लंबा जाम लगता है यह भी विकास में एक बांधा है इस क्रॉसिंग पर सेतु को भी यथाशीघ्र स्वीकृत कराने के लिए आग्रह किया ,चौथे विषय के रूप में कानपुर का एक बहुत बड़ा विषय है जोकि पनकी क्षेत्र में स्थित ए टू जेड का कूड़ा डंपिंग स्थल है जिसके कारण वायु एवं जल दोनों ही दूषित हो रहे हैं,जिससे लोग कैंसर ,दमा जैसी गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे है , उसको किसी दूसरे स्थान पर स्थानांतरण के लिए भी लिखित एवं मौखिक प्रस्ताव दे अपनी बात कही जिस पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दे कहा कि ये मूल भूत व्यवस्था है और इस पर जल्द कारवाही करे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh