Advertisement

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 1.74 करोड़ की लागत से खरीदी गई 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कानपुर

उप्र के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मोतीझील स्थित कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के तहत 1.74 करोड़ की लागत से खरीदी गई 25 कचरा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. यहां आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि आज कानपुर को स्वच्छ बनाने का काम तभी हो सकता है जब कूड़ा एकत्र हो व उसे सही जगह पहुंचा दिया जाए. इसी को लेकर 25 गाड़ियां यहां स्वच्छ भारत व स्वच्छ कानपुर के तहत भेजी जा रही हैं.

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा है कि अब स्वच्छ कानपुर व स्वस्थ कानपुर का नारा देना है. यूपी की आर्थिक राजधानी कानपुर को अब नगर निगम की टीम नंबर वन बनाएगी. ऐसा तभी हो सकता है जब कूड़ा एकत्र करके उसे सही जगह पर पहुंचाया जाए.

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने लाल किले से स्वच्छ भारत.. का स्लोगन दिया था तो अब हमे स्वच्छ कानपुर व स्वस्थ कानपुर का नारा देना है. स्मार्ट सिटी टीम अच्छा काम कर रही है और डबल इंजन की सरकार से देश, प्रदेश व कानपुर अब बदल गया है. पूरी दुनिया में प्रधानमंत्री का डंका बज रहा है और भारत की प्रतिष्ठा बढ़ी है.
उन्होंने कहा कि अब दरवाजे-दरवाजे कूड़ा इकट्ठा करने से बेहतरी आएगी. 10 साल पहले और आज के कानपुर में बदलाव को देखिए. यूपी की आर्थिक राजधानी कानपुर देश में पहले नंबर पर आए, इसे यहां की टीम नंबर एक जरूर बनाएगी…

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh