Advertisement

उप्र के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कानपुर दौरे के दूसरे दिन शहर को दिया कई सौगातो का तोहफा

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य कानपुर के दो दिवसीय दौरे पर थे। दूसरे दिन डिप्टी सीएम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर कई सौगातो का तोहफा दिया तो कहीं अधिकारियों और पदाधिकारियों संग बैठक कर विकास प्रगति पर चर्चा की। उप मुख्यमंत्री का काफिला रानी का बगीचा मलिन बस्ती पहुंचा जहां पर कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। समारोह कार्यक्रम में पीएम आवास योजना, निधि योजना के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों से नवाजा गया। जिसके बाद उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य रानी घाट गौशाला स्थित वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता नंदलाल गुप्ता के भाई स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद गुप्ता की शोक सभा में शामिल हुए। पुष्प अर्पित कर उपमुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि दी और परिजनों से बात कर सांत्वना दी। कार्यक्रमों के बाद विकास भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं संग बैठक की गई इसके बाद शहर के विकास चक्र की गति को परखने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों संग परिचर्चा की। प्रेस वार्ता का डिप्टी सीएम ने कांग्रेस सरकार पर तंज कसते हुए कहा विपक्षी पार्टियां भाजपा से न लड़े बल्कि अपनी अपनी पार्टियों को मजबूत करें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh