Advertisement

भाजपा नरेंद्र मोदी सेना महिला मोर्चा का नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

कानपुर,नरेंद्र मोदी सेना (भारतीय जनता पार्टी) महिला मोर्चा उत्तर प्रदेश की पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान समारोह बड़े हर्ष उल्लास के साथ प्रदेश अध्यक्ष तापसी चक्रवर्ती के नेतृत्व में 28 तारीख रविवार को आवास विकास 1.केशवपुरम .नेगी बैंकेट हाल में संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि विधायक सुरेन्द्र मैथानी,पं संजय पाठक प्रदेश अध्यक्ष, जीत प्रताप सिंह भारतीय जनता पार्टी,नरेंद्र मोदी सेना, तापसी चक्रवर्ती प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र मोदी सेना महिला मोर्चा,पुलिस कमिश्नर बी पी, जोगदंड उपस्थित हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष पं संजय पाठक , प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा तापसी चक्रवर्ती ,उपाध्यक्ष नीलम देवी, अल्का सिंह, ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।नवनियुक्त पदाधिकारियों ने समाज के प्रति अपने दायित्वों को निष्पक्ष भाव से पूरा करने की शपथग्रहण की।नरेंद्र मोदी सेना महिला मोर्चा भाजपा उत्तर प्रदेश तापसी चक्रवर्ती ने कहा कि सर्वप्रथम उत्तर प्रदेश में कानपुर में यह विराट सम्मेलन का आयोजन किया गया है यह आपका आत्म बल और आत्मविश्वास प्रकट करता ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति प्रकट किया है केंद्र द्वारा संचालित तमाम प्रकार की योजनाएं महिलाओं के लिए  हैं जिनके  द्वारा आप अपने घर की आर्थिक विसंगतियों को दूर कर सकती है जैसे कटाई, बुनाई ,सिलाई एवं गांव के अंतिम छोर में बस रहे एक ऐसे परिवार को जैसे लोग छूते भी नहीं है वहां तक पहुंच कर उनको इन योजनाओं का लाभ पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।भावना श्रीवास्तव जिला अध्यक्ष नीतू गुप्ता जिला उपाध्यक्ष नीलम देवी अनामिका झा,सीमा भल्ला, महामंत्री अनामिका सक्सेना,कु.लक्ष्मी विनीता कुशवाहा,सारिका कनौजिया,संगीता ठाकुर, संध्या चैटर्जी,पूनम पांडे, सीमा पांडे,कार्य कारिणी सदस्य,कानपुर देहात(माती) सुनीता देवी,कार्य कारिणी सदस्य पंथनगर कानपुर,देहात प्रियंका कमल,अध्यक्ष नीलम कमल,उपाध्यक्ष,निर्मला देवी,महामंत्री रंगोली देवी मंत्री ,रूबी देवी,ऊषा देवी इत्यादि महिला उपस्थित हुई!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh