Advertisement

ट्रांसप्लांट से न घबराएं लोग, लगातार मिल रहे सफल परिणाम : विशेषज्ञ

कानपुर, देश के लोगों को उन्नत उपचार उपलब्ध कराने के लिए अपोलो की पहल के तहत नई दिल्ली स्थित इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के विशेषज्ञों ने उत्तर प्रदेश के कानपुर में लोगों के साथ स्वास्थ्य सेवाओं पर बातचीत की। इस दौरान विशेषज्ञों ने पल्मोनरी एम्बोलिजम और अचानक से हृदय गति रुकने के बारे में कई अहम जानकारियां भी साझा कीं। इंद्रप्रस्थ अपोलो अस्पताल के इंटरनेशनल कार्डियोलॉजिस्ट डॉ सुनील के मोदी और क्रिटिकल केयर एंड स्लीप मेडिसिन विभाग के सीनियर कंसल्टेंट डॉ राजेश चावला ने मौजूदा समय में पल्मोनरी एम्बोलिजम और हृदय गति से जुड़े मामलों को लेकर चिंता भी जताई। साथ ही इन्हें लेकर भारत में मौजूद उन्नत उपचार के तौर-तरीकों के बारे में भी जानकारी दी।
इस बीच डॉ सुनील के मोदी ने कहा, “अपोलो अस्पतालों में, हम वयस्कों और बच्चों दोनों के सभी तरह के हृदय रोगों का उपचार करते हैं और रोगी की चिकित्सा यात्रा का एक विश्वसनीय साथी बनने का प्रयास भी करते हैं। हृदय रोगों के मामलों के बढ़ते प्रसार, इसके कारणों, जरूरतों और शीघ्र निदान के तरीकों के अलावा मृत्यु दर को कम करने पर अधिक जोर देते हैं।अंत में उन्होंने कहा, ‘‘चूंकि हृदय से संबंधित रोग का बोझ विश्व स्तर पर बढ़ रहा है, इसलिए यह महत्वपूर्ण है कि निदान और उपचार के उन्नत तरीके पूरे भारत में पहुंचें।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh