Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस पर हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज में गोष्ठी का आयोजन

कानपुर, राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर हलीम मुस्लिम पीजी कॉलेज में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया हाकी के जादूगर मेजर ध्यानचन्द के खेलों में किए गए योगदान को याद किया गया इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रोफेसर एम0एच सिद्दीकी ने कि। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रवक्ता अफजाल अहमद ने मेजर ध्यानचन्द के योगदान पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मेजर ध्यानचन्द हॉकी के जादूगर के रूप में जाने पहचाने जाते थे आगे कहा कि कुशल  प्रतिभाओं का छात्र-छात्राओं द्वारा अनुकरण किया जाना चाहिए कार्यक्रम मे अन्य वक्ताओं ने गोष्ठी के दौरान ध्यानचन्द के जीवन पर पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर बीएड विभाग के प्रवक्ता डॉ मो0 वहीदा, डॉ अश्वनी कुमार पांडे तथा महाविद्यालय के समस्त प्रवक्ता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh