Advertisement

राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर बच्चों ने मानव श्रृंखला का आयोजन किया

कानपुर,राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर कानपुर में स्थित अटल घाट पर डी0पी0एस0 कल्याणपुर की प्रधानाचार्या डॉ. अर्चना निगम के नेतृत्व में बच्चों ने अपनी प्रतिभाओं से अटल घाट पर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। राष्ट्रीय खेल दिवस का उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ संजय सिंह (एथलीट) ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया।डी. पी. एस. कल्याणपुर तथा जाग्रत स्कूल के साथ मिलकर एक मानव श्रृंखला बनाकर गंगा बैराज तक गई।इस उत्सव में लगभग 500 बच्चे एन0सी0सी0कैडेट्स व अनेक शिक्षक-शिक्षिकाएँ उपस्थित थे।एन0सी0सी0 कैडेट्स ने खेल दिवस, मेजर ध्यानचन्द आदि पर ओजपूर्ण भाषण देकर अन्य लोगों को खेल के प्रति उत्साहित व जागरूक किया।खेलों के प्रति रूचि उत्पन्न कराने हेतु डी0पी0एस0कल्याणपुर की प्रधानाचार्या के द्वारा की गई यह पहल सराहनीय है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh