Advertisement

राजीव मिश्रा निर्विरोध रूप से चुने गए नागरिक रामलीला समिति एच ब्लॉक किदवई नगर के अध्यक्ष

श्री नागरिक रामलीला कमेटी, एच ब्लॉक, किदवई नगर कानपुर की वार्षिक आमसभा दिनांक 28 अगस्त 2022 को संपन्न हुई। आम सभा में निवर्तमान अध्यक्ष बसंत कुमार बाजपाई की मृत्युपरांत नए अध्यक्ष के रूप में डॉ राजीव मिश्रा (सचिव सोशल रिसर्च फाउंडेशन) के नाम का प्रस्ताव किया गया जिसे उपस्थित सभी सदस्यों ने निर्विरोध रूप से हर्षध्वनी के साथ स्वीकार किया। ज्ञातव्य हो कि इस वर्ष रामलीला समिति अपना 48वा दशहरा महोत्सव आयोजित करने जा रही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
nsingh