Advertisement

नशे के खिलाफ निर्णायक जंग में प्रसपा

कानपुर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया कानपुर महानगर के तत्वाधान में ड्रग्स माफियाओं, हुक्का बार चलाने वाले व अवैध नशे के कारोबारी माफियाओं के खिलाफ मोर्चा लेते हुए पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने कानपुर के पुलिस आयुक्त को 4 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा!महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि कानपुर सहित पूरे प्रदेश को नशा मुक्त प्रदेश बनाना है जिसकी शुरुआत कानपुर से की जा रही है पार्टी इस नशे के खिलाफ निर्णायक जंग में आर-पार की लड़ाई लड़ेगी लगातार ड्रग माफियाओं, हुक्का बार चलाने वालों व अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा प्रदेश के इमानदार वह संत हृदय मुख्यमंत्री द्वारा ड्रग्स माफियाओं के खिलाफ अभियान छेड़ने के निर्देश की प्रशंसा करते हुए महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे ने कहा कि जनहित में लिए गए हर निर्णय का पार्टी स्वागत करती है और उनके साथ है।कमिश्नर को दिए गए ज्ञापन में निम्न 4 सूत्री मांग की गई!अवैध रूप से चल रहे हुक्का बार नशीली दवाओं व मादक पदार्थों की बिक्री पर शक्ति करके पूरी तरह से बंद कराया जाए जहरीली शराब से असमय मृत्यु जैसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।मध निषेध विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की निष्क्रियता के कारण वह उनकी देखरेख में फल-फूल रहे अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री के कारोबार को रोकने के लिए विभाग को निर्देशित किया जाए।स्कूलों व कालेजों के आसपास विशेष दस्तों को निगरानी के लिए लगाया जाए तथा नशीले पदार्थों की बिक्री करने वालों को दंडानात्मक आवश्यक कार्रवाई की जाए।ड्रग माफियाओं वह नशे के अवैध कारोबारियों को संरक्षण देने वाले अधिकारियों को चिन्हित कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही करते हुए रासुका के अंतर्गत कार्यवाही की जाए।ज्ञापन लेते हुए पुलिस आयुक्त बी पी जोगदंड व संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध आनंद प्रकाश तिवारी द्वारा कानपुर को पूरी तरह नशा मुक्त कराए जाने का आश्वासन प्रसपा पदाधिकारियों को दिया गया।ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष आशीष चौबे,हाजी अयूब आलम,अब्दुल समी शाह, हरि कुशवाहा, ,मोहम्मद अशरफ अहमद, रेहान खान, किसलय दीक्षित,विवेक शर्मा ,पंकज बाथम ,सरवन गौतम, समशाद मोहमद ,राजू खन्ना आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh