Advertisement

भारतीय गोर्खा परिसंघ जिला शाखा उत्तर प्रदेश मे महिलाओ का हरतालिका तीज महोत्सव हुआ

हरतालिका तीज कानपुर स्थित खत्री धर्मशाला, लालबंगला, कानपुर मे बड़े ही धूमधाम से मनाया वास्तव मे तीज अपने साथ सम्मान, सांस्कृतिक, धार्मिक, और पारिवारिक मेल जोल का त्योहार है तीज के एक दिन पूर्व सम्मान सहित महिलाओ को अपने मायके बुलाकर (“दर खाना”) विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट भोजन खिलाकर बुजर्गों द्वारा टीका करके दान दक्षिणा दिया जाता है जिसे हम (दर खाना) कहते है फिर तीज के दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में अपने पारंपरिक वेशभूसा मे शादी के गहनों को पहनकर तीज के लोकगीत में गायन और नृत्य का आनन्द लेती है तत्पश्चात शाम को जो महिला निर्जला वर्त रहती है अपने धार्मिक अनुष्ठान में मग्न होकर अपने पति के दीर्घायु सहित पूरे परिवार के आरोग्य और सफलता की कामना करती है इस दिन पूरे परिवार में आपसी प्रेम, त्याग और आपसी मेलजोल का समावेश स्वता ही दिखने लगता है कार्यक्रम का आरंभ माननीय महापौर श्रीमति प्रमिला पांडे जी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल थापा जी ने दोशाला पहनाकर और तीज महोत्सव स्मृति चिन्ह देकर उनका सम्मान किया और जिला अध्यक्षा श्रीमति उमा थापा जी ने उनका स्वागत पोते (माला) पहनाकर किया तत्पश्चात महापौर जी ने गोर्खा महिलाओ के साथ पारंपरिक कार्यक्रम का आनंद लिया, इसके साथ 5 बुजुर्ग पुरुष और 5 महिला को स्व सुखमन मोक्तान वरिष्ठ गोर्खा नागरिक सम्मान, आजीवन सदस्य एवं त्रिवर्षिक साधारण सदस्य प्रमाण पत्र भी भारतीय गोर्खा परिसंघ के द्वारा वितरित किया गया कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष अनिल थापा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष श्री डी बी थापा जी (दुर्गेश), प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री शेर बहादुर राना जी, जिला अध्यक्षा श्रीमति उमा थापा जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री दुर्गा सिंह, उपाध्यक्ष श्री धन बहादुर थापा, सचिव श्री गोपाल आले, उपसचिव श्रीमति सुखरानी, कोषाध्यक्ष श्री लोक बहादुर सिंह, उपकोषाध्या श्रीमती सुमित्रा थापा, संगठन सचिव श्री ज्ञानेन्द्र थापा, उप संगठन सचिव श्रीमति विमला सिंह, मीडिया प्रभारी चुन्नी राना, उप मीडिया प्रभारी नितिन क्षेत्री, प्रचार सचिव श्रीमति कृष्णा थापा, उप प्रचार सचिव श्रीमति निंजा थापा, श्री शिवेंद्र सिंह, सन्स्क्रतिक सचिव श्री बी बी गुरुङ (निक्की), उप सान्स्क्रतिक सचिव श्रीमति ज्योति थापा, श्रीमति दिला थापा, श्रीमति शीतल थापा, संयुक्त सचिव श्रीमति तुलसा गुरुङ, सलाहकार श्री कुल बहादुर थापा, छवि लाल पुन, कार्यकारिणी सदस्य संजय सिंह, दीप सिंह गुरुङ, रूपेश गुरुङ, मोहित थापा, रितेश थापा, पंकज थापा, मीनू सिंह, शेखर सिंह और महिला सहयोगी शकुंतला थापा जी, चंद्रकली थापा आदि लोग उपास्थित थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh