Advertisement

20 कुंटल से अधिक लगभग 80 बंडल /बोर पॉलिथीन जप्त की गई व 25000/- का जुर्माना

नगर आयुक्त शिवशरणप्पा जी0 एन0 को विश्वस्त सूत्रों से संज्ञान में आया कि पॉलिथीन से भरा ट्रक 29 अगस्त की रात्रि में ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा है  इसकी जानकारी मिलते ही नगर आयुक्त ज़ोन 3 के जोनल अधिकारी श्री राधे श्याम पटेल को टीम के साथ रात्रि में ही ट्रांसपोर्ट नगर में तैनात करने के निर्देश दिए गए जिस पर गोपनीय तरीके से जोन-3 के जोनल अधिकारी , कर अधीक्षक ज़ोन 3 व सफाई एवं खाद्य निरीक्षक श्री बृजेश के साथ राजस्व निरीक्षक उमाकांत गुप्ता एवं प्लास्टिक सेल के नोडल अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा मौके पर पहुंचकर लगभग 20 कुंटल से अधिक लगभग 80 बंडल /बोर पॉलिथीन जप्त की गई व 25000/- का जुर्माना किया गया। जप्त की गई पॉलिथीन को रात्रि में ही पनकी भाव सिंह स्थित सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट में भेजा गया नगर आयुक्त ने कहा कि इसी प्रकार जब जब गोपनीय सूचना प्राप्त होगी तो छापेमारी करते हुए प्लास्टिक पॉलिथीन जब्ती करण की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh