Advertisement

गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े हर्षोल्लास के साथ सर्वधर्म के लोगों द्वारा स्थापित की गयी

कानपुर,शहर के राम नारायन बाजार स्थित गणेश मन्दिर में गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर गणेश प्रतिमा की स्थापना बड़े हर्षोल्लास के साथ सर्वधर्म द्वारा स्थापित की गयी जिसमें समाज के सभी वर्ग के लोग हिन्दू, मुस्लिम, सिक्ख, इसाई के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया यह कार्यक्रम उत्तर प्रदेश का तथा देश का पहला गणेश मूर्ति की स्थापना है जो सर्वधर्म द्वारा की गयी तथा एकता का शान्ति का भाईचारे का संदेश दिया। राष्ट्रीय अल्पसंख्यक व्यापार महासभा के अध्यक्ष संजीव साइलस ने समस्त भारत के नागरिकों के सामने एक नजीर तथा भाईचारे का उदाहरण पेश किया तथा उन्होंने देशवासियों से एकता, भाईचारा, शान्ति और प्रेम के साथ एक साथ सभी पर्व बनाने की अपील की ताकि समस्त भारत में भाई चारा, एकता और शान्ति बनी रहे।कार्यक्रम में पप्पू निगम, मनीष निगम, विजय निगम, मुनीत त्रिवेदी, महेन्द्र सिंह मोनी, मतीन कुरैशी, इरफान सिद्दीकी, मो0 अकील उर्फ बाबू जी, राकेश सिंह, संदीप सोलेमन आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh