Advertisement

यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला आया सामने

यूपी के कानपुर में दस साल के बच्चे की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया । कैंट पुलिस ने चार संदिग्ध आरोपियों को मोबाइल नंबर के आधार पर हिरासत मे लिया है, और उनसे कड़ाई से पूछताछ की जा रही है।  सूत्रों के मुताबिक आरोपियों ने हत्या की बात क़ुबूल की है। लेकिन डीसीपी पूर्वी रविंद्र कुमार ने किसी भी कबूलनामे से फिलहाल इनकार किया है। लोग आशंका जता रहे हैं कि बच्चे को गंगा में डुबोकर मार दिया। उसके बाद पिता से छह लाख की फिरौती मांगी। तब पुलिस के पास सूचना पहुंची। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की और महज आठ घंटे के भीतर चारों आरोपियों को मोबाइल नंबर के आधार पर ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। दस वर्षीय बच्चे के पिता पल्लेदार हैं। सोमवार शाम बच्चा लापता हो गया था। परिजनों ने काफी देर तक तलाशा लेकिन कुछ भी पता नहीं चला। मंगलवार सुबह उसके पिता को छह लाख रुपये की फिरौती की कॉल गई। वह सन्न रह गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तफ्तीश शुरू की और सर्विलांस की मदद से नंबर की डिटेल निकाली,वही छात्र के परिजनों ने फिरौती न देने पर बच्चे को गंगा मे डुबोकर मौत के घाट उतारने की आशंका जताई। वही डीसीपी पूर्वी ने बच्चों की मौत से इनकार किया है और संदिग्धों से पूछताछ जारी होने की बात कही है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh