Advertisement

कानपुर
बेकन गंज मकान नं 98/179 गोरा कब्रिस्तान में नाले के ऊपर बने महताब आलम निवासी मकान नं 92/140 ने और भी लोगों ने बिल्डिंग बना रखीं हैं जिसके कारण पानी की निकासी नहीं हो रही है और संक्रामक रोगों को दावत दे रहे है।जगह जगह जल भराव से लोग बीमार हों रहे है।आपको बता दें की रावतपुर और गवालटोली में जलभराव और गन्दगी की वजह से डायरिया का प्रकोप बढ़ा हुआ है।कई लोगो की मौत हो चुकी है जबकि दर्जनों हॉस्पीटल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे है वही बेकन गंज के गोरा कब्रिस्तान के पास नाले के ऊपर लोगो ने पक्के निर्माण करवा कर मकान बना लिए है जिससे इलाके का पानी नाले में नही जा पाता।वही जगह जगह भीषण जल भराव और गन्दगी से इलाके में संक्रामक रोगों ने अपना डेरा जमाना शुरू कर दिया है। लोग बीमार हो रहे है।मामले में जब लोग नाले पर कब्जे कर मकान बनाने वालों से मकान हटाए जाने के बाबत कहते है तो उन्हें धमकी दी जाती है।लोगो ने इसकी शिकायत DM विशाख जी से भी की है लेकिन अब तक कोई कार्यवाई नही हुई है।अब देखना होगा कि मामंले में जिला प्रशासन कोई कार्यवाई करेगा या बेकन गंज को संक्रामक रोगों का अड्डा बनने पर मजबूर करेगा। आज बेगन गंज गोरा कब्रिस्तान के लोगों ने अपनी समस्या से समाजसेवी श्री अकील अहमद खान जी को कराया जिस पर अकील अहमद खान जी ने उनकी समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh