Advertisement

खत्री एजेंसी के नए भव्य शोरूम का शुभारंभ

कानपुर। इलेक्ट्रानिक रेंज की विशालतम संख्या के साथ रतनलाल नगर क्षेत्र में खत्री एजेंसी के नए भव्य शोरूम का शुभारंभ ऑल इंडिया चेस फेडरेशन के प्रेसिडेंट डॉ संजय कपूर द्वारा शहर के कई विशिष्ट कारोबारियों की मौजूदगी में किया गया। प्रतिष्ठान के मालिक मनीष खत्री ने प्रेस वार्ता में बताया कि ग्राहकों को ब्रांडेड इलेक्ट्रानिक की सम्पूर्ण रेंज के साथ विगत 20 वर्षों से यहां से सेवाएं दी जा रही है, ग्राहकों के विश्वास का परिणाम है कि अब खत्री एजेंसी नए कलेवर में भव्य शोरूम के साथ एक नई थीम पर ग्राहकों को ऑफर दे रहा है। यहां 1लाख 11 हजार और 1लाख 51 हजार रूपये में वैवाहिक किट भी उपलब्ध करवाई जा रही है।
शुभारंभ के अवसर पर नरेंद्र मल्होत्रा, मनीष तोलानी, सुनील वाधवानी, कान्ति शरण निगम, आशीष सचान, नितिन वधावन, रम्पी भाटिया, गुंजन शर्मा, शैलेंद्र पांडे, विजय सिंह, संदीप यादव, राघवेंद्र गुप्ता, सुरपाल सिंह, विनय आनंद, जगदीश कुमार, सुनील कुमार, विनय यादव, विनोद भाटिया, आदि व्यापारी गण उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh