कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की परियोजना “कोतवाली कानपुर में Façade Improvement & Illumination का कार्य” के अन्तर्गत आज शांय 07:30 बजे बड़ा चौराहा स्थित, कोतवाली में सामने से लाइटिंग तथा भवन सुधार का मुख्य अतिथि श्री अनिल राजभर, मा० मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग), उ०प्र० सरकार, श्री सत्यदेव पचौरी, मा० सांसद, कानपुर नगर, श्रीमती प्रमिला पाण्डेय, मा० महापौर, नगर निगम कानपुर, श्री सलिल विश्नोई, मा० सदस्य विधान परिषद, श्री अरूण कुमार पाठक, मा० सदस्य विधान परिषद, श्री अविनाश सिंह चौहान, मा० सदस्य विधान परिषद के करकमलों द्वारा सम्पन्न हुआ उक्त परियोजना के शिलान्यास के आयोजन में श्री अनिल राजभर, मा० मंत्री (श्रम एवं सेवायोजन, समन्वय विभाग) उ०प्र० सरकार, श्री सत्यदेव पचौरी (मा० सांसद), श्रीमती प्रमिला पाण्डेय (मा० महापौर), श्री सलिल विश्नोई (मा० सदस्य विधान परिषद), श्री अरूण कुमार पाठक, (मा० सदस्य विधान परिषद), श्री अविनाश सिंह चौहान (मा० सदस्य विधान परिषद), डा० राजशेखर (मण्डलायुक्त, कानपुर), श्री भागीरथ पी० जोगदण्ड (पुलिस आयुक्त, कानपुर नगर), श्री विशाख जी. (जिलाधिकारी, कानपुर नगर), श्री शिवशरणप्पा जी०एन० (नगर आयुक्त), श्री अरविन्द सिंह (उपाध्यक्ष, के.डी.ए.), पुलिस विभाग के उच्चाधिकारी, पार्षदगण व पदाधिकारी (भाजपा), कानपुर स्मार्ट सिटी की टीम, कार्यदायी संस्था तथा आमजनमानस उपस्थित रहे कानपुर कोतवाली कानपुर शहर की हेरिटेज बिल्डिंग है, जिसकी नींव 84 साल पहले अंगेज गवर्नर ने रखी थी. कोतवाली में लगे शिलालेख में उल्लिखित है कि इसका निर्माण कानपुर एंपावरमेंट ट्रस्ट द्वारा किया गया था। इसका संचालन सन् 1938 में प्रारम्भ हुआ। कोतवाली से अंग्रेज पुलिस अधिकारी पूरे शहर पर नियंत्रण रखते थे वर्तमान समय में कोतवाली भवन में क्षेत्राधिकारी, डीसीपी पूर्वी और सिख दंगो के लिए गठित एसआईटी का कार्यालय भी संचालित है तथा कोतवाली के अन्दर बने बैरक को पुलिसकर्मियों के आवास के लिए भी प्रयोग किया जाता है पुलिस विभाग द्वारा पत्र के माध्यम से मण्डलायुक्त महोदय को अवगत कराया गया कि उक्त भवन के रेनोवेशन का कार्य काफी दिनों से नहीं हुआ है जिसे कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से कराये जाने हेतु अनुरोध किया गया उक्त के उपरान्त कार्ययोजना बना कर हेरिटेज भवन कोतवाली को कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के माध्यम से लाइटिंग, बाहरी हिस्से पर पेटिंग तथा कोतवाली में लगी घड़ी की मरम्मत का कार्य किया गया है श्री अनिल राजभर मा० मंत्री जी द्वारा मण्डलायुक्त, जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं कानपुर नगर निगम व कानपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की उनके कार्यों और लगन के लिए ढेरों बधाई दी गयीं।
कोतवाली कानपुर में Façade इम्प्रूवमेंट & Illumination का कार्य


















