Advertisement

गुरूद्वारा बाबा नामदेव समिति ने वार्ता का आयोजन किया

कानपुर, गुरुद्वारा श्री चन्द्र महाराज गोविन्द नगर व गुरूद्वारा बाबा नामदेव समिति द्वारा उत्तर प्रदेश में पहली बार श्री गुरू नानक देव जी व माता सुलखनी जी के आनन्दकारज विवाह पुरब को समर्पित विशाल नगर कीर्तन  गुरुग्रन्थ साहिब की छत्रछाया में पंज प्यारों की अगवाई में शाम 4 बजे गोविन्द नगर से शुरू हो नन्दलाल चौराहा, पॉपुलर ६ धर्मकाँटा चौराह, जूही डिपो, बारादेवी से 7 बजे गुरूद्वारा बाबा नामदेव जी में समाप्ति होगी।बन्धुवर विवाह पुरब को समर्पित गुरुमत समागम पंजाब में प्राचीन समय से संगत देशों-विदेशों से आकर पंजाब के बटाला शहर में बड़े पैमाने पर श्रद्धापूर्वक मनाती है और संसार में गुरूनानक देव जी के उपदेशनाम जपो किरत करो, वांड छको के सिद्धान्तों में चलने का सन्देश देगी। गुरूनानक देव जी ने गृहस्थ को भी मनुष्य के जन्म में, सामाजिक जीवन में आवश्यक बताया है और एक सफल गृहस्थ का व्यवहार और आचरण कैसा होना चाहिए मानव समाज को इसका संदेश दिया है। इसी परम्परा को मुख्य रखते हुये आज के युग में जो समाज में विवाह के नाम पर भयंकर कुरीतियों हो रही हैं उसको दूर करने का सन्देश दिया जायेगा। अगले साल इसी दिवस पर जनहित में जरूरतमंद परिवारों के लड़का-लड़की की शादी कराने का कार्यक्रम भी बनाया जायेगा।इस नगर कीर्तन में पंज प्यारे घोड़ों पर सुशोभित व श्री गुरूगन्थ साहिब में उन 15 भक्तों की भव्य चित्रित झांकी भी शामिल होगी जो विभिन्न जातियों के शिरोमणि भक्तों को भी नगर कीर्तन में मानवता का सन्देश देंगी।प्रेस वार्ता में हरविन्दर पाल,सतनाम सिंह सूरी, त्रिलोचन सिंह दुग्गल (मुख्य सेवादार), परमजीत सिंह चंडोक सरदार नीतू सिंह, गुरुीप सिंह सहगल, स० मोहवनम सिंह, हरद आदि लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh