Advertisement

नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गयी

दिनांक 01.09.2022 को सायं 04ः00 बजे नगर निगम मुख्यालय स्थित समिति कक्ष में महापौर जी की अध्यक्षता में स्वास्थ्य विभाग की बैठक आहूत की गयी।  महापौर जी द्वारा दैनिक समाचार पत्रों में कूड़ा उठान न होने की खबर एवं निरीक्षण में कूड़े के ढेर मिलने पर नाराजगी व्यक्त की गयी।  महापौर ने कहा कि शहर में इस समय कूड़े के ढेर लगे है, विशेष कर परमट एवं फूल बाग क्षेत्र में काफी गन्दगी है। परमट में लगभग 10 हजार भक्त प्रतिदिन दर्शन हेतु आते है एवं सायं में सब्जी वाले बची-खुची एवं सड़ी-गली सब्जी डाल जाते है। इस समय शहर में डायरिया का प्रकोप व्याप्त है, जिससे साफ-सफाई की व्यवस्था दुरूस्त रहना आवश्यक है, साथ ही शहर में सुअरो में ‘‘अफ्रीकन स्वाइन फीवर’’ फैला है, जिससे सुअर भी मर रहे है।
महापौर जी के निर्देश के क्रम में श्री शिवशरणप्पा जीएन, नगर आयुक्त ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी सफाई नायक क्षेत्र मंें रहकर सफाई एवं कूड़ा उठान का कार्य प्रतिदिन करायें, परमट में सफाई व्यवस्था हेतु एक अलग टीम बनाये। सफाई के साथ ब्लीजिंग, मैलाथियान के साथ चूना छिड़काव करायें। मरे हुये सुअर प्रतिदिन उठाये जाये।
मा0 महापौर जी द्वारा लाल बंगला, चकेरी, नवीन नगर में पानी मे हानिकारक रसायन मिलने की समाचार पत्रों के खबर के सम्बन्ध में श्री कामाख्या प्रसाद आनन्द, सचिव, जल कल विभाग ने अवगत कराया कि अभी तक इस तरह का कोई प्रमाण नहीं मिला है, किन्तु जॉच कराकर कार्यवाही की जायेगी।
बैठक में श्री सूर्य कान्त त्रिपाठी, अपर नगर आयुक्त, डा0 अजय संख्वार, डा0 अमित सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी, श्री मनोज पाल, जोनल स्वच्छता अधिकारी,जोन-1 श्री अकील मसूद, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-2, श्री सुरेश यादव, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-3, श्री राम चन्द्र, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-4, श्री अरविन्द यादव, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-5, श्री अशोक कुमार, जोनल स्वच्छता अधिकारी, जोन-6, श्री रफजुल रहमान, प्रभारी रबिश इत्यादि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh