Advertisement

पीड़ित महिला को न्याय दिलाने गूगल मैन (गोल्डन बाबा) पहुंचे रावतपुर थाने

कानपुर नगर- शुक्रवार को रावतपुर थाना अंतर्गत निवासी श्रीमती दीक्षा सिंह ने अपने पिता महेंद्र प्रताप सिंह के साथ रावतपुर थाने में थाना अध्यक्ष से मिलकर अपने ससुराल वालो सास ससुर पति बुआ फूफा देवर आदि पर शादी के बाद भी रुपए मांगने वह शारीरिक मानसिक प्रताड़ना देने तथा जान से मारने का आरोप लगाते हुए सभी ससुरालीजनों पर मुकदमा पंजीकृत करने का आग्रह किया श्रीमती दीक्षा सिंह ने बताया कि उनकी शादी वर्ष 2017 में मिर्जापुर पनकी रोड कल्याणपुर निवासी प्रतीक सिंह से हुई थी जिसमें शादी में दहेज व नगद मिलाकर पैतिस लाख रुपए खर्च किए गए थे लेकिन ससुराल वाले उस दहेज से संतुष्ट नही हुये और उसके बाद भी और दहेज की मांग करने लगे तथा माँग पूरी न होने पर मारपीट गाली-गलौज आदि करने लगे उन्होंने बताया कि 2019 में उन्होंने एक पुत्री को जन्म दिया जिसका खर्च भी उनके पिता महेंद्र प्रताप सिंह ही उठा रहे हैं इन्हीं सब बातों को लेकर के आज गूगल मैन गोल्डन बाबा पीड़ित महिला के परिवार को लेकर के थाना रावतपुर पहुंचे और बातचीत करके थाना प्रभारी ने कार्रवाई करने का आश्वासन दिया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh