Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, अरमापुर छठ पूजा घाट नव निर्माण का भूमि पूजन किया।

कानपुर,आज गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने, अरमापुर छठ पूजा घाट नव निर्माण का भूमि पूजन किया। जिसकी लागत 2.83 करोड़ है। विधायक ने बताया कि अग्रिम छठ पूजा की तैयारी छठ घाट को तैयार करके,पूर्व में ही कर लेंगे।जिससे आने वाले समय में छठ की पूजा करने वाली माताओं, बहनों, एवं भक्तों को किसी भी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। विधायक ने कहा कि इसी तरह और रविदासपुरम बड़ी नहर पर भी छठ पूजा घाट पूजन के लिए तैयार कराया जा रहा है।
विधायक ने बताया कि विधानसभा अंतर्गत छोटे बड़े मिलाकर सभी 18 छठ पूजन घाट है, जिनका जीर्णोद्धार अग्रिम छठ पूजा से पहले हो जाएगा।इसके लिये, अभी से युद्ध स्तर पर तैयारियों को पूर्ण कराने का काम प्रारंभ कर दिया है। विधायक ने कहा कि अभी से, लगभग 2 माह पूर्व से ही, भले ही छठ पूजा करने वाले भक्तों ने, अपनी व्यवस्थाओं को प्रारंभ ना किया हो,लेकिन उनकी पूजन की व्यवस्थाओं को व्यवस्थित कराने में अभी से, सभी घाटों का निरीक्षण करने उपरांत लाइट, मंच, बेदियों को बनाने का,एवं नहर पर सीढ़ियां तथा संपर्क मार्ग दुरुस्त कराने का काम शुरू करा दिया। उसी कड़ी में आज यह तीसरा पूजन कार्यक्रम, छठ मैया के घाट का पूजन करके शिलान्यास किया गया और निर्माण कार्य भी,आज ही से प्रारंभ करा दिया। विधायक सुरेंद्र मैथानी, नगर पार्षद दीपक सिंह पीडब्ल्यूडी के अधिकारी गण, श्री छठ पूजन समिति के अध्यक्ष महामंत्री गण मनीष श्रीवास्तव, संजय तिवारी, अभिनव दीक्षित, राजा पंडित, आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh