Advertisement

कानपुर : पहले प्यार हुआ,फिर शादी हुई,महिला गर्भवती हुई लेकिन अब न तो ससुराल का साथ है और पति भी गायब है, सवाल उठता है कि आठ महीने की गर्भवती महिला ऐसी स्थिति में कहां जाये ?
आपको बताते चलें पूरा मामला कानपुर के नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर चौकी के अन्तर्गत का मामला है। उन्नाव की रहने वाली पुष्पलता देवी और पंकज गौड़ नें पिछले अगस्त महीने में रजामंदी से शादी की थी। लेकिन शादी के बाद ससुराल वालों से अनबन रहने के कारण पति पत्नी अलग रहने लगे,अब हाल ये है कि आठ महीने की गर्भवती महिला को मकान मालिक ने निकाल दिया और पति भी गायब है ऐसी स्थिति में महिला कैसे अपना जीवनयापन करेगी ?
जिसके बाद शुक्रवार को महिला नें अपनें पति की दुकान में जमकर बैठ गयी और ससुराल वालों से घर पर रखने की मांग की है। लेकिन पीड़ित महिला की कोई सुध नही लेने वाला है। मौके पर पहुंची पुलिस नें भी महिला को न्याय दिलाने का आश्वासन देकर निकालने की कोशिश की लेकिन महिला नहीं हटी। उसका कहना कि उसने कई बार थाना चौकी और आलाधिकारियों के चक्कर काट चुकी लेकिन अभी तक न्याय नही मिला है। अब वो उस दुकान से तब तक नहीं हटेगी जब तक उसका पति नहीं आ जाता और उसका पालन पोषण और रहने कि जगह नहीं देगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh