Advertisement

चरस और चोरी के मोबाइल के साथ दो शातिर दबोचे,106 मोबाइल बरामद

प्रदेश सरकार द्वारा लगातार नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज कानपुर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है कानपुर, थाना बाबूपुरवा पुलिस ने अंतरराज्जीय मोबाइल चोर व मादक पदार्थों के गिरोह के दो सदस्यों को धर दबोचा है, जिनके पास से करीब 25 लाख रुपये की कीमत के चोरी के 106 मोबाइल व करीब 2 लाख रुपये की चरस भी बरामद की है ,पुलिस ने जब अभियुक्तों से कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने बताया — कि अजमेर अन्य शहरों से मोबाइल चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है, साथ ही यह मोबाइल चुराकर पड़ोसी देश नेपाल में बेचने की फिराक में  पकड़े गए अभियुक्तों में परवेज उर्फ चिकना कानपुर के कर्नलगंज का रहने वाला है ,
जबकि शाहरुख उर्फ नूर आलम बाबूपुरवा का रहने वाला है। पुलिस ने यह भी बताया कि पकड़े गए दोनो ही शातिर अपराधी है।
जिनके ऊपर पहले से ही कई मुकदमे दर्ज है। अब पुलिस इनके बाकी सदस्यों के बारे में भी जानकारी जुटा रही है।
पुलिस ने इन सभी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है

राजू शर्मा
कानपुर….

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh