कानपुर नगर निगम के नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जी0एन0 द्वारा आज दिनांक 04.09.2022 को जोन-5 के अन्तर्गत पनकी स्थित कछुआ तालाब का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय श्री सूर्य कान्त त्रिपाठी अपर नगर आयुक्त व अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि खुदाई का कार्य पूर्ण कर तालाब में पानी भर दिया गया है एवं बीच में एक कच्चा टीपू का निर्माण कार्य भी पूर्ण हो चुका है। साथ ही कछुआ तालाब में लैण्ड स्केपिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है। कछुआ तालाब में पीछे की ओर बाउण्ड्रीवाल का कार्य, स्टील की रेलिंग का कार्य एवं शौचालय निर्माण का कार्य प्रगति पर पाया गया। निरीक्षण के दौरान निम्नांकित कमी पाये जाने मौके पर मुख्य अभियन्ता श्री एस0के0 सिंह को निर्देश दिये गये:-स्टील रेलिंग का कार्य पूरी तरह से पूर्ण नही पाया गया, निर्देशित किया गया कि दो-तीन स्थानों पर किनारे की ओर जहॉ नीचे जीना है, वहॉ पर रेलिंग लगायी जाये, साथ ही तालाब के चारों ओर स्टील की जाली लगायी जाये मुख्य अभियन्ता को निर्देश दिये गये कि तालाब के गेट के अन्दर घुसते ही दायी ओर की खाली भूमि पर इण्टरलाकिंग करायी जाये यह भी निर्देश दिये गये कि तालाब के एप्रोच मार्ग को भी ठीक किया जाये तथा तालाब के सामने की दृश्यता को ठीक किये जाने हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाये कछुओं तालाब के बाहार के चारों ओर के मार्गो के किनारे-किनारे ग्रीनरी की जाये


















