Advertisement

परिषद ने 36 शिक्षकों को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से विभूषित कर देश के आधार स्तम्भ को सम्मानित किया

कानपुर, आज राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कालेज के सभागार एलटी-3 में आयोजित शिक्षक सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि विशाख जी जिलाधिकारी, अतिविशिष्ट अतिथि डा. संजय काला प्राचार्य जीएसवीएम मेडिकल कालेज , विशिष्ट अतिथि सुरजीत कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी ने दीप प्रज्वलित करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी की अध्यक्षता में जिलाधिकारी विशाख जी के द्वारा 32शिक्षकों को शिक्षा शिरोमणि सम्मान से विभूषित किया गया। विशिष्ट अतिथि सुरजीत कुमार सिंह बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कहा कि बेसिक शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा के शिक्षकों को उनकी शिक्षा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान के लिए सम्मानित करने से शिक्षा जगत में एक सुंदर संदेश पहुँचाने का कार्य राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने किया है। परिषद के जिला अध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने कहा कि जिलाधिकारी विशाख जी, प्राचार्य डा. संजय काला व बीएसए सुरजीत कुमार सिंह के सानिध्य में शिक्षा जगत में अपना अप्रतिम योगदान प्रदान करने वाले सभी संस्थानों के 32शिक्षकों को सम्मानित कर राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका को बलवती करने का सूक्ष्म संदेश पहुँचाने का कार्य राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के किया है, कार्यक्रम में प्रमुख रूप से ई0कोमल सिंह,ए एन द्विवेदी, हरीश श्रीवास्तव, साहब सरताज, अविनाश दीक्षित, मंजूरानी कुशवाहा, धर्मेन्द्र अवस्थी, विकास अस्थाना, सुरेश चंद्र यादव, विक्रम शर्मा, सत्य प्रकाश शर्मा, सुखेन्द्र यादव, आशीष मिश्रा, परवेज आलम, सुरेन्द्र सिंह गौर, विष्णु पाल, आशुतोष दीक्षित, महेन्द्र सिंह,, अजय द्विवेदी, अटल बिहारी पाल, बृजेश,, अजीत निगम, पारस नाथ आदि सम्मिलित हुये।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh