Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी जल भराव स्थल पर इंटर लाकिंग का शिलान्यास किया

गोविंद नगर विधानसभा अंतर्गत वार्ड 64 सर्वोदय नगर स्थित लोहारन भट्ठा मलिन बस्ती में जल भराव से नाली निर्माण जल भराव स्थल पर इंटर लाकिंग का शिलान्यास विधायक सुरेंद्र मैथानी ने किया। विधायक ने बताया कि यह नाली निर्माण बीते कई सालों से नहीं बनी हुई थी यह नाली और इंटरलॉकिंग के बन जाने से आने जाने वाले राहगीरों को एक सुलभ मार्ग प्राप्त हो जाएगा और जलभराव जैसी समस्या भी सामने नहीं आएगी।विधायक ने बताया कि लोगों के घरों का पानी आसानी से अपने रास्ते निकल जाएगा और गंदगी रोड पर नहीं फैलेगी। विधायक ने बताया कि विकास के कार्य इसी क्रम में निरंतर चलते रहेंगे और आने वाले समय में सड़क नाली दुरुस्त कर दी जाएगी
उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक सुरेंद्र मैथानी, पार्षद नीरज बाजपेई, अभिषेक कनौजिया, रोहित सिंह, शुभम सक्सेना, विराट, संजय शुक्ला, रितेश बाजपाई, अनुराग, शिवम सक्सेना, मोनू सिंह, ऋषभ गर्ग आदि लोग मौजूद रहे!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh