Advertisement

गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर रंगारंग बॉलीवुड नाइट का आयोजन

कानपुर ।गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर महाराष्ट्र भवन खलासी लाइन कानपुर में रंगारंग बॉलीवुड नाइट का आयोजन किया गया । इस अवसर पर रागास गुरुकुल के सभी विद्यार्थी एवं कलाकारों ने अपने मधुर गीतों से स्वर साम्राज्ञी लता मंगेशकर सुप्रसिद्ध म्यूजिक डायरेक्टर बप्पी लहरी गजल सम्राट भूपेंद्र जी एवं युवाओं के हर दिल अजीज महान गायक कृष्ण कुमार (के. के.) को संगीतमय श्रद्धांजलि प्रस्तुत की इस अवसर पर रागान्स गुरुकुल के संस्थापक एवं म्यूजिक गुरु अनिल कुमार गौड़ ने बताया क़ी रागान्स गुरुकुल के विद्यार्थी जो गायन में शिक्षारत है उन्हें इस तरह से तैयार किया जाता है कि वह संगीत से जुड़ी हर विधा जैसे बॉलीवुड संगीत भजन गजल एवं थीम बैस्ड शोस में प्रोफेशनली परफॉर्म कर सकें रागान्स गुरुकुल के कलाकार अंजली श्रीवास्तव ,मानसीभारद्वाज ,तेजस्वा मिश्रा,शशांक कुमार ,सिमरन दुबे राजकुमार, नैना सिंह कपिल शुक्ला, मानस भारद्वाज , प्रमोद कुमार आदि ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सभी दर्शकों का मन मोह लिया।इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ प्रेसिडेंट श्रीकांत डबली जी तथा गणेश तुलसियान उपस्थित रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन अंजली श्रीवास्तव ने किया।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh