Advertisement

आरोग्यधाम का निशुल्क होम्योपैथिक स्वास्थ्य शिविर

रावतपुर गांव स्थित रामलला इंटर कॉलेज मैं आरोग्यधाम ग्वालटोली की ओर से एक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया जिसमें आरोग्यधाम के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती डॉक्टर के साथ डॉ अभिषेक सिंह द्वारा मरीजों को निशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में श्री विजय ढुल डीसीपी पश्चिम, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री हरविंदर सिंह लॉर्ड अध्यक्ष श्री गुरु सिंह सभा एवं श्री गुरविंदर सिंह छाबड़ा अध्यक्ष पंजाबी अकादमी उत्तर प्रदेश और विशिष्ट अतिथि के रूप में मेजर योगेंद्र सिंह कटियार, भूतपूर्व विधायक श्री सतीश निगम, एसीपी कल्याणपुर दिनेश चंद्र शुक्ला के साथ ही इंडियन इंडस्ट्रीज के चेयरमैन श्री विजय कपूर उपस्थित रहे। गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में श्री आलोक रंजन सीएमओ कानपुर नगर उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर में रामलीला का मंचन कर रहे प्रभु श्री राम एवं महर्षि परशुराम के कर कमलों द्वारा हुआ। अतिथियों का स्वागत आरोग्यधाम के संस्थापक श्री आरआर मोहन ने आए हुए अतिथियों को पुष्पगुच्छ प्रदान करके किया।आरोग्यधाम ग्वालटोली के वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ हेमंत मोहन एवं वरिष्ठ होम्योपैथिक स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर आरती मोहन ने 650 से अधिक मरीजों का परीक्षण करके उन्हें निशुल्क होम्योपैथिक दवाएं प्रदान की। शिविर में 150 से अधिक मरीज ऐसे पाए गए जिनमें डेंगू बुखार जैसे लक्षण थे। इस अवसर पर डॉ हेमंत मोहन ने बताया कि बदलते मौसम में वायरल फीवर, डेंगू, चिकनगुनिया, कंजेक्टिवाइटिस, पीलिया, टाइफाइड , जापानी इंसेफेलाइटिस एवं अन्य अनेक रोगों के होने की संभावना बढ़ जाती है। डॉक्टर आरती मोहन ने बताया कि प्रदूषित पानी एवं खाने-पीने की चीजों से कालरा, गैस्ट्रोएंट्राइटिस, आदि गंभीर रोग हो सकते हैं। डॉ अभिषेक सिंह ने बताया की इससे बचाव के लिए साफ पानी पिए, बाजार के पैक्ड खाने पीने वाली वस्तुओं से बचें, दस्त आदि होने पर तत्काल ओआरएस का घोल लेना प्रारंभ कर दें। डॉ कार्तिक विष्नोई ने बताया कि डेंगू बुखार से बचने के लिए आसपास की साफ-सफाई पर ध्यान दें, आसपास पानी इकट्ठा ना होने दें, जिससे मच्छर न पनप सके साथ ही मच्छरदानी लेकर सोना चाहिए। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने डॉ हेमंत मोहन व डॉ आरती मोहन द्वारा किए गए समाज सेवा के कार्यों के लिए उनकी सराहना की। कार्यक्रम के अंत में आरोग्यधाम ग्वालटोली के संस्थापक श्री आरआर मोहन ने आए हुए चिकित्सकों एवं अतिथियों का सम्मान पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया। कार्यक्रम में गुरमीत सिंह, सुनील मिश्रा, आर एन खन्ना, सत्यम शुक्ला, अनुज अवस्थी कशिश गुप्ता, प्रशांत शर्मा, यू एन तिवारी, बृजेश शुक्ला, नीरज सेंगर शिवम खन्ना,आशीष यादव, श्रुति सिंह, रामकिशन, सुशील त्रिपाठी, जे पी सिंह, आदि उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh