कानपुर,उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने शिक्षक दिवस को काला दिवस मना कर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार को संबोधित आर के मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल रामकृष्ण नगर कानपुर मैं रिसीवर नियुक्त कराने हेतु जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं एक ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक रामकिशोर को सौंपा जल्द कार्यवाही की मांग की! उक्त सूचना संयुक्त संघर्ष मोर्चा के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित ने एक विज्ञप्ति में दी है पूर्व में घोषित कार्यक्रम के अनुसार मोर्चा के संयोजक हरिश्चंद्र दीक्षित,कुलदीप यादव,शिव बहादुर यादव,राजाराम,भगवत जोशी,पंकज कुमार वर्मा,बाबूलाल कुशवाहा,राजेश श्रीवास्तव, सुनील बाजपेई,अपने साथियों के साथ आर के मिशन हायर सेकेंडरी स्कूल राम कृष्ण नगर कानपुर मैं अवैधानिक प्रबंधक द्वारा असंवैधानिक प्रस्ताव पारित करने के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री एवं शिक्षा राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार को संबोधित ज्ञापन दिया गया। बताया गया की विद्यालय का समग्र भूमि भवन तथा खेल का मैदान डोनेशन द्वारा प्राप्त हुआ था विधायकों द्वारा विधायक निधि से कई कक्षों का निर्माण कराया गया था जिसे हड़प कर प्रबंधक की कार्यशैली की कठोर शब्दों में निंदा करते प्रबंधन को समाप्त करते हुए रिसीवर की नियुक्त करने की मांग की गई। चेतावनी दी गई कि यदि विद्यालय के संचालन को पूर्व ना रखा गया तो मोर्चे के पदाधिकारी आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विद्यालय से पैदल मार्च कर मंडलायुक्त कार्यालय कानपुर मंडल कानपुर पहुंच कर ज्ञापन देंगे और प्रबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करेंगे !
शिक्षक दिवस को काला दिवस मनाकर विरोध जताया, जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन


















