Advertisement

नवजीवन महोत्सव की तैयारियो को लेकर पास्टर्स एसोसिएशन की बैठक

कानपुर,पास्टर्स एसोसिएशन की एक विशेष बैठक न्यू इंडिया चर्च ऑफ गॉड गोविंद नगर में महासचिव पादरी जीतेंद्र सिंह के नेतृत्व में सम्पन्न हुई।जिसमें एसोसिएशन के सभी पदाधिकारीगण सम्मिलित हुए इस विशेष बैठक की शुरुआत एसोसिएशन के अध्यक्ष पादरी संजय आलविन की प्रार्थना से हुई उन्होंने आए हुए सभी लोगों का स्वागत किया और पूरे देश की शांति और उन्नति के लिए प्रार्थना की।आए हुए सभी लोगों का स्वागत एवम् धन्यवाद करते हुए एसोसिएशन के महासचिव पादरी जीतेंद्र सिंह ने सभी लोगों को बताया कि आने वाली 11.12 व 13 नवंबर को एसोसिएशन के द्वारा विशेष वार्षिक कार्यक्रम नवजीवन महोत्सव का आयोजन क्राइस्ट चर्च इंटर कॉलेज राउंड में किया जा रहा है जिसमें पूरे शहर के मसीह समाज के एवम सभी चर्चा के लोग इस महोत्सव में सम्मिलित होंगे इस नवजीवन महोत्सव में अपने शहर प्रदेश व देश की शांति समृद्धि एकता और भाईचारे के लिए भी प्रार्थनाएं की जाएंगी ।उन्होने कहा की पादरी एसोसिएशन का यही प्रयास है कि हमसब समाज में राजनीतिक एवं सामाजिक दूरियों से आगे बढ़कर हम शहर की एकता भलाई और उन्नति के लिए कार्य करें ताकि हम सब आपस में एकता एप्रेम और शांति के साथ अपने देश को आगे बढ़ा सके।बैठक में प्रमुख रूप से,पादरी जितेन्द्र सिंह, संजय अल्बिन, अनिल गिलवरी, संजयराज सिंह, पप्पू यादव, प्रदीप राव,राकेश मैसी,सैमसन मसीह ,अजय दयाल, हनन्या पानी,विक्की लारेन्स,पी.ए.वी. सिंह, इन्द्र कुमार,पाटी,हैरी सिंह इत्यादि थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh