Advertisement

टेण्डरफुट माडल स्कूल मे शिक्षक दिवस धुमधाम से मनाया गया

कानपुर,टेण्डरफुट माडल स्कूल मे शिक्षक दिवस धुमधाम से मनाया गया। चमनगंज स्थित टेन्डरफुट माडल स्कूल में सर्वपल्ली डा0 राधाकृष्णनन का जन्मदिवस शिक्षक दिवस के रूप में मनाया गया प्रोग्राम की बच्चों मे तिलावते कलाम पाक से की इसके शुरुआत की बच्चों ने डा0 राधाकृष्णनन की जिन्दगी पर रोशनी डाली स्कूल की तरफ से बच्चो वाद विवाद प्रतियोगिता में भाग लिया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया  मुख्य अतिथि निशात फातिमा थी। स्कूल की प्रिसिंपल फौजिया इकराम व मुख्य अतिथि ने शिक्षक दिवस के ऊपर अपने विचार व्यक्त किये। बताया कि आज का दिन शिक्षक दिवस के रूप में क्यों मनाया जाता है बच्चों को बताया और बच्चों ने अपने शिक्षकों को सम्मानित किया मुख्य अतिथि ने शिक्षाको को हार पहनाये तथा पुरुस्कार वितरण किया साथ ही साथ बच्चों की हौसला अफजायी की बच्चों के कार्यक्रम को प्रोत्साहित किया आगे कहा कि शिक्षको को मां-बाप के तरह मानना चाहिए क्योंकि यही शिक्षक हमें समाज मे जीने की दिशा देते है।दुनिया की समझ सिखाते है। डा. राधाकृष्ण को याद किया गया जो हमारे देश के पहले पूर्व राष्ट्रपति शिक्षक और फिलोस्फर रहे। स्कूल प्रबन्धक के सय्यद खालिद रिजवान ने मुख्य अतिथि को धन्यवाद दिया और बच्चों ने राष्ट्रगान गाकर कार्यक्रम का समापन किया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh