Advertisement

निर्धन व मेधावी बच्चों को प्रदान की गई स्कॉलरशिप

कानपुर नगर – दस्तार बंदी कीर्तन समागम का आयोजन गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा लाल बंगला कानपुर में किया गया। इस अवसर पर प्रीतम एडन मेमोरियल स्कॉलरशिप 2022 जो कि खालसा निष्काम फाउंडेशन द्वारा बच्चों की स्कॉलरशिप दी गई। इस वजीफे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को 4 हज़ार 3 हज़ार और ₹2 हज़ार रुपये प्रदान किए गए। वहीं इंटर में 5000, 4000 और ₹3000 वजीफे के रूप में दिए गए। कीर्तन समागम में भाई रकम सिंह गुरुद्वारा किदवई नगर वाले ने शबद कीर्तन गाया, और गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया,
बच्चों को प्रीतम एडन मेमोरियल स्कॉलरशिप मोमेंटो सर्टिफिकेट दिए गए। सेवा करने वालों में प्रेसिडेंट एस बलबीर सिंह, एडन वाइस प्रेसिडेंट एस गुरमीत सिंह, एस मनमोहन सिंह, मैनेजर एस हरजिंदर सिंह, कैशियर एस रंजीत सिंह, सेक्रेटरी हरजीत सिंह , हीरा सिंह,जसवंत सिंह एडवोकेट अमरजीत सिंह,एस जसवीर सिंह छाबड़ा, एस जसपाल सिंह, गुरशरण सिंह, दलजीत सिंह, एस गुरमीत सिंह मौजूद थे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh