Advertisement

हिन्दू सिख एकता को समर्पित जन्माष्टमी महोत्सव को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

रविवार को दादा नगर पुल के पास हिन्दू सिख एकता को समर्पित द्वापर युग के मालिक मुरली मनोहर श्री कृष्ण जी का जन्मोत्सव समारोह परउपकारी सेवा समिति द्वारा बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।श्री ठाकुर दलीप सिंह जी की प्रेरणा द्वारा संचालित स्लम एरिया में 250 बच्चों द्वारा व 15 सिलाई वाली लड़कियों द्वारा मनमोहक राधा कृष्ण के वेश में मटकी फोड़, कृष्ण सुदामा की झांकी और डांडिया कर उपस्थित सभी जनसमूह को वाह वाह करने पर मजबूर कर दिया । कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयं संघ के कानपुर प्रांत प्रचारक माननीय श्री राम जी,विक्की छाबड़ा जी, धन्जय जी,सिंधी अकादमी के लालू भईया, पार्षद राधा पाण्डे,हनुमान पांडे जी,कुलवंत सिंह जी,श्री राजेश तिवारी,हेमंत शर्मा, भदोरिया जी,सीताराम जी, शिवप्रताप चौहान,सुशील दिवेदी,शुशील कुमार जी का स्वागत पर उपकारी सेवा समिति की मुख्य अध्यापिका रजविंदर कौर, मनमोहन सिंह जी के सभी स्टाफ द्वारा आए सभी मेहमानों का स्वागत किया गया

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh