Advertisement

कानपुर,गोविंद नगर ब्लॉक-8 में एलाजन स्टूडियो का शुभारंभ बड़े ही धूमधाम के साथ हुआ।एलाजन स्टूडियो का शुभारंभ हवन पूजन के साथ हुआ तत्पश्चात घर के बड़े बुजुर्गों ने फीता काटकर शुभारंभ किया। इस अवसर पर रिषभ जायसवाल एवं पुष्कल गुप्ता ने संयुक्त रूप से बताया कि हमारे इस स्टूडियो में आर्किटेक्चर,इंटीरियर, मॉडलर किचन और लैंडस्केप से संबंधित सभी कार्य बहुत ही उचित और वाजिब रेट पर किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा कि हमारे पास बिल्कुल लेटेस्ट डिजाइंस ग्राहकों को उपलब्ध होंगी, उन्होंने कहा कि यह उनकी दूसरी शाखा है। पहली शाखा रामादेवी में स्थित है, उसकी सफलता के बाद उन्होंने यहां पर नई शाखा का शुभारंभ किया है। ग्राहकों को डिस्काउंट के बारे में बताते हुए कहा कि मॉड्यूलर किचन बनवाने में सभी ग्राहकों को एक माह तक 10% की छूट प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर अनिल गुप्ता,केदार नाथ गुप्ता, अमरनाथ गुप्ता, देवी प्रसाद जायसवाल,अमन जायसवाल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।v

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh