Advertisement

हमारी सरकार समाज के हित के लिये कार्य कर रही है-प्रतिभा शुक्ला

अनिल शुक्ला -प्रतिभा शुक्ला फैन्स क्लब के तत्वावधान मे आज लाल बंगला के एक गेस्ट हाउस मे स्वागत व अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया। जिसका संचालन रेयान अहमद ने किया। इसमे अनिल शुक्ला वारसी व प्रतिभा शुक्ला का स्वागत व अभिनन्दन किया गया।प्रतिभा शुक्ला ने अपने सम्बोधन मे कहा कि हमारी सरकार हमेशा समाज के हित के लिये कार्य कर रही है। आप सभी अपने को मंत्री समझे, हम हमेशा आप की मदद के लिए तैयार रहते है।सरकार की योजना को आप तक पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है।वैसे तो उत्तर प्रदेश विधान सभा अघ्यक्ष सतीश महाना आप सभी का बहुत घ्यान रखते है,लेकिन फिर भी कोई समस्या हो तो आप हमे अवश्य बताये हम निश्चित रूप से आप का कार्य अवश्य करेगे। निवर्तमान सांसद अनिल शुक्ला वारसी ने कहा कि समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रही है यह सरकार,हमेशा गरीब, असहाय के लिये नई योजनाए लाते है।
इसमे प्रमुख रूप से सनी जायसवाल, फरमान अहमद,श्री ओम द्विवेदी, संदीप गुप्ता, संदीप जायसवाल,दिलीप कुमार मिश्रा,ओ पी चौघरी,फरमान अली आदि लोग मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh