Advertisement

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वारा बुढ़वा मंगल के अवसर पर हुआ सुन्दरकाण्ड पाठ एवं आठवां विशाल भंडारा

कानपुर। बुढ़वामंगल के अवसर पर श्री बालाजी महाराज का भव्य श्रृंगार,सुंदरकांड पाठ एवं हवन पूजन का कार्यक्रम के साथ विशाल भंडारे का आयोजन मंडल उपाध्यक्ष भाजपा सत्यनारायण गुप्ता द्वारा चार खंभा कुंआ नियर सन्नी होटल फजलगंज चौराहा में हुआ लाजपत नगर मंडल उपाध्यक्ष भाजपा के सत्यनारायण गुप्ता ने बताया की बाला जी की कृपा से लगातार आठवीं बार सुंदरकांड का पाठ , झांकी प्रदर्शन व विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है और बाबा की कृपा व आशीर्वाद से आगे भी निरंतर हर बुढ़वा मंगल को इस प्रकार कार्यक्रम का आयोजन चलता रहेगा, विशाल भंडारे के साथ –साथ नैना किंकर एंड जागरण पार्टी द्वारा बाबा के भजन व कीर्तन करके बाबा के भक्त जनों बूढ़े , बच्चे व महिलाओं के मन को मोह लिया, सभी भक्त जन बाबा के भजन में मग्न हो गए , विशाल भंडारे में हजारों श्रद्धालुओं ने श्री बाला जी का प्रसाद ग्रहण किया इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में सत्यदेव पचौरी के पुत्र अनूप पचौरी व गोविन्द नगर विधानसभा के विधायक के भाई डी.के मैथानी व क्षेत्री पार्षद राधा हनुमान पाण्डेय भी उपस्थित रही मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh