Advertisement

कानपुर शहर में कमिश्नरेट प्रणाली लागू होने के बावजूद अपराध और अपराधियो पर पुलिस अंकुश नही लगा पा रही है। ये हम नही बल्कि शहर में हो रही एक के बाद एक घटनाये हकीकत बयां कर रही है दरअसल देर रात नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर में बाला नाम के युवक ने बलवीर सिंह को डंडों से पीट पीटकर मौत के घाट उतार दिया यही नही इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी बाला मौके से फरार भी हो गया। और हत्या की ये सारी वारदात वहाँ पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गयी। घटना की सूचना पर पहुँची नजीराबाद पुलिस और डीसीपी दक्षिण प्रमोद कुमार ने बताया कि चार दिन पहले बाला और बलवीर से किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गुई थी जिसके बाद देर रात मौका पाकर बाला ने बलवीर को मौत के घाट उतार दिया। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए, सीसीटीवी के आधार पर आरोपी बाला की गिरफ्तारी करने के लिए 4 टीमें गठित कर दी है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh