Advertisement

मौलाना शाह आलम बरकाती ने देश में अमन और तरक्की के लिए दुआ की

कानपुर, अंजुमन मोहिब्बाने गोंदनी शाह कमेटी द्वारा बजरिया थाना के निकट स्थित नगर निगम कब्रिस्तान में गोंदनी शाह बाबा का उर्स बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें ईद मिलादुन नबी, नतियां मुशायरा तथा क़व्वाली का आयोजन हुआ जिसमें कव्वाल ताज मोहम्मद ताज ने बाबा की शान में कलाम पेश किया सादिक दिया की शादी रची ही
सुबह में फातिया पढ़ने वालों की भीड़ लगी रही ।बाबा के आस्ताने पर बहुत सी मन्नतें मांगी जाती है सबसे अधिक गागर की मन्नत होती है एक गागर उठाई जाती है और पांच गागर मन्नत पूरी होने पर चढ़ाई जाती है जिसमें बहुत दूर दूर से आकर लोग बाबा के दरबार में माथा टेकते रहे और कौमी एकता का संदेश देते हैं बाबा की मजार पर बीमारों को भी शिफा मिलती है सभी धर्मों के लोग उर्स में आते हैं।कुल शरीफ में मौलाना शाह आलम बरकाती ने देश में अमन और तरक्की के लिए दुआ की । उर्स धूमधाम से मनाने के लिए काफी बेहतर तैयारी की गई ।
उर्स की परम्परा स्वर्गीय मकबूल हसन ने की थी |उर्स में आये हुये अतिथियों सपा आर्य नगर विधायक अमिताभ बाजपेई का स्वागत महफूज सिद्दीकी ने किया ,अब्दुल समद, मुमताज़ हसन इसरार राजा,मोहम्मद जफर, शाहिद, वाहिद, सन्नू,शाहनवाज,ज़ाकिर, ताज हसन सिद्दीकी,रिंकू,इम्तियाज़ आदि थे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh