Advertisement

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी के स्वागत में जुटे भाजपाई

8 सितंबर को भाजपा उत्तर प्रदेश के नवनियुक्त अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी पहली बार शहर आ रहे है। वह भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में क्षेत्रीय पदाधिकारियों संग बैठक करेंगे। उसके बाद भाजपा कानपुर उत्तर, दक्षिण एवं ग्रामीण जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। इसी संदर्भ में आज केशव नगर स्थित भाजपा दक्षिण पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष डॉ वीना आर्या पटेल की अध्यक्षता में भव्य स्वागत हेतु तैयारी बैठक संपन्न हुई ।
बैठक में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष, एमएलसी एवं जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह जी के आगमन कानपुर सेंट्रल स्टेशन से लेकर क्षेत्रीय मुख्यालय तक विभिन्न स्थानों पर भव्य स्वागत किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी संगठन पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को सौंपी गई है । भाजपा दक्षिण जिला इकाई की ओर से बाकरगंज चौराहा, किदवई नगर चौराहा एवं वृंदावन गेस्ट हाउस चौराहा से पार्टी कार्यालय तक स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के गुजरने वाले रास्ते को होल्डिंग, बैनर से पाट दिया है। बैठक में तय किया गया कि चिन्हित स्वागत स्थलों पर जनप्रतिनिधि ,भाजपा जिला पदाधिकारी, मोर्चा, प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता पंक्तिबध खड़े होकर नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी का पुष्प देकर स्वागत करेंगे। ताकि सभी कार्यकर्ता माननीय प्रदेश अध्यक्ष से भेंट कर सकें । कानपुर सेंट्रल स्टेशन से टाटमिल, बाबू पुरवा, किदवई नगर चौराहा से होते हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव नगर स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचेंगे ।

बैठक में गणेश शुक्ला, प्रबोध मिश्रा, अरविंद वर्मा मनीष त्रिपाठी, संजय कटियार, अनुराग शुक्ला, शैलेंद्र त्रिपाठी, वंदना गुप्ता, जसविंदर सिंह आदि मौजूद रहे ।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh