Advertisement

जन-भागीदारी से कानपुर की एयर क्वालिटी को बेहतर बनाएगा कानपुर नगर निगम

कानपुर, आज ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज’ के अवसर पर कानपुर की  मेयर श्रीमती प्रमिला पाण्डेय ने एक वॉकाथॉन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वॉकाथॉन मोतीझील मेट्रो स्ट्रेशन से शुरू होकर प्रमिला सभागार पर समाप्त हुआ। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। इस वॉकाथॉन को रवाना करने के मौके पर उन्होंने कहा कि कानपुर नगर निगम, एयर क्वालिटी को सुधारने के लिए लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है, लोगों को इस अभियान से जुड़ना चाहिए।

प्रमिला सभागार में सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए नगर आयुक्त श्री शिवशरणप्पा जीएन ने कहा, “नगर निगम और सभी विभाग अपने-अपने स्तर पर वायु प्रदूषण से निपटने के लिए प्रयास कर रहे हैं। वायु प्रदूषण पर जन-जागरूकता को बढ़ाने के लिए बच्चों को जागरूक करना बहुत जरूरी है, क्योंकि वही समाज भविष्य हैं।” उन्होंने सभागार में उपस्थित सभी लोगों को वायु प्रदूषण से निपटने के लिए शपथ दिलाई और जन-जागरूकता के अभियान को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने वायु प्रदूषण विषय पर स्कूलों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अव्वल आए स्कूली छात्र-छात्राओं को पुरस्कार और प्रमाणपत्र भी दिए।

कानपुर नगर निगम ने ‘इंटरनेशनल डे ऑफ क्लीन एयर फॉर ब्लू स्काईज’ के मौके पर ‘द एयर, वी शेयर’ थीम पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया। पहले दिन 06 सितंबर, 2022 को विभिन्न स्कूलों में वायु प्रदूषण के विषय पर पेंटिंग, निबंध लेखन और क्विज/डिबेट जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। दूसरे दिन 07 सितंबर के कार्यक्रम में मोतीझील मेट्रो स्टेशन से प्रमिला सभागार तक वॉकाथॉन, नुक्कड़ नाटक, क्विज प्रतियोगिता और वायु प्रदूषण से निपटने का संकल्प लेने जैसी गतिविधियां शामिल रहीं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य, वायु प्रदूषण के बारे में जन-जागरूकता को बढ़ाना और इसके माध्यम से वायु को प्रदूषित करने वाले स्रोतों और गतिविधियों में कमी लाना है। शहर में वायु प्रदूषण पर काबू पाने के लिए कानपुर नगर निगम ‘एयर फ्रेश, लाइफ रिफ्रेश’ नाम से लगातार अभियान चला रहा है। इसके जरिए, सभी हितधारकों को जोड़ने और आपसी तालमेल से वायु गुणवत्ता के लिए लक्ष्यों को पाने का प्रयास किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के डीजीएम एनवायरनमेंट श्री चेतन त्यागी ने मेट्रो के निर्माण कार्य में प्रदूषण नियंत्रण के उपायों की जानकारी दी। वहीं, कानपुर विकास प्राधिकरण के कार्यकारी अभियंता अजय पंवार और लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता परवेज अहमद ने भी समारोह को संबोधित किया। इस समारोह में अपर नगर आयुक्त श्रीमती रोली गुप्ता, जिला वानिकी अधिकारी श्री वी के सिंह, और अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
इस कार्यक्रम में ‘स्कूल फॉर क्लीन एयर इन कानपुर कंसोर्शियम’ को शुरू किया गया। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण के बारे में स्कूली छात्रों के जरिए जन-जागरुकता बढ़ाना और वायु गुणवत्ता के मानकों को हासिल करना है।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh