Advertisement

थाना जाजमऊ के सिद्धनाथ पिऊंदी रोड के किनारे मिला एक वृद्ध का अज्ञात शव,

आज Uptv 7 की टीम उस जगह जा पहुंची जहां (मिथवा बाबा उर्फ बीवी सिंह) रहता था, क्षेत्री लोगों ने यह बताया की इसी जाजमऊ ब्रिज के नीचे यह व्यक्ति रहा करता था यहीं पर लोग उसे खाना दे दिया करते थे पीने के लिए पानी दे दिया करते थे यही मंदिर के किनारे यह बूढ़ा व्यक्ति सो जाया करता था लेकिन कई दिनों से यह दिखाई नहीं पढ़ा जब क्षेत्रीय लोगों से यह पूछा गया कि क्या इनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी थी कोई लड़ाई झगड़ा हुआ था, तो क्षेत्र के रहने वाले राजू नाम के व्यक्ति ने बताया की उनकी किसी से भी कोई लड़ाई नहीं थी कोई झगड़ा नहीं था वह तो साधारण आदमी थे जो इसी जगह पर बैठे रहते थे, राजू से जब पूछा गया कि क्या कोई रिश्तेदार कोई परिवार के लोग मिलने आता थे, तो राजू ने कहा कि ऐसा कभी भी नहीं देखा गया है, कि कोई भी परिवार बूढ़े व्यक्ति से मिलने आया हो, राजू ने यह भी बताया कि वह इतने बूढ़े थे कि ठीक से चल भी नहीं पाते थे, वहीं थाना जाजमऊ के थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है, कि यह मर्डर है या एक्सीडेंट क्योंकि बूढ़े व्यक्ति के सर पर भी चोट लगी हुई है, जो मामले को और भी पेचीदा बना देता है, और उस वक्त जो कपड़े पहन रखे थे, कपड़ों के साइड में थोड़ा सा गांजा भी मिला है, यह इस तरफ भी इशारा करता है कि कहीं किसी व्यक्ति से लड़ाई झगड़ा तो नहीं हुआ, यह तो जांच का विषय है, जो जांच के बाद ही पता लग पाएगा कि पूरा मामला क्या है।

फॉरेंसिक टीम भी इस पूरे मामले की जांच करने में जुटी हुई है। कि यह मर्डर है कि एक्सीडेंट, जाजमऊ थाना प्रभारी ने यह भी कहा की पूरे मामले की सच्चाई का पता लगते ही मीडिया को सूचित कर दिया जाएगा।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh