Advertisement

गौशाला कमेटी द्वारा श्री गणेश महोत्सव का आयोजन हुआ

कानपुर..हर साल की इस साल फिर से 15 वा वर्ष श्री गणेश महोत्सव पूजन का आयोजन किया जा रहा जिसमे मुख्य अतिथि के रूप मे कानपुर के वरिष्ठ समाजसेवी मुरारीलाल अग्रवाल व गीता टंडन जी की भी उपस्थित रही गौशाला कमेंटी द्रारा महिलाओ को प्रसाद के रूप मे एक एक साड़ी भेट की गयी गौशाला कमेटी गणेश महोत्सव के आयोजक करता हरीश चन्द्र गुप्ता व आनंद गुप्ता ने बताया की यह गणेश महोत्सव हर वर्ष भव्य होता जा रहा है इस कार्यक्रम में  मंगलमूर्ति के दर्शन के बाद पूजन आरती हुई..मंगल मूर्ति की आरती से पंडाल में श्रद्धालुओं से गूंज उठा है.. गणपति बप्पा मोरया, अगली बरस तू जल्दी आना के जय जयकार हुआ इस आयोजन मे प्रति वर्ष की तरह भी छोटे छोटे बच्चे वा महिलाओ द्वारा आरती की थाली को सजाने का काम किया जाता है जिसमे गणेश जी की आरती होने के उपरांत उसी आरती की थाली मे प्रथम वा द्वितीय स्थान आने पर उनको सम्मान स्वरुप उपहार भी दिया गया गणेश भगवान एकदन्त को पुष्प अर्पित कर मोदक का भोग लगाया है इस कार्यक्रम में आज 251 साड़ी महिलाओं को बाटी गयी..साथ ही उन्होंने बताया कि बाबा गणेश जी की कृपा से आगे और भी अच्छा कार्यक्रम होता रहेगा हरीश चंद गुप्ता संरक्षक अध्यक्ष आनन्द गुप्ता महामंत्री – सारदा नन्द मिश्रा विपिन अवस्थी प्रमोद सिंह, राम मिलन गुप्ता, मुकेश शर्मा आदि लोग मौजूद रहे

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh