Advertisement

शर्मनाक! देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुराना कटआउट व सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पोस्टर खेल विभाग के दफ्तर के बगल में गैलरी में कबाड़ के बीच पड़ा हुआ था जिसने भी इसको देखा, उसने आलोचना की। सवाल यह उठता है कि एक तरफ जहां कानपुर की सरजमीं पर ग्रीन पार्क स्टेडियम में देश-विदेश के खिलाड़ी पहुंचे हुए हैं, ऐसे में यह नजारा जिम्मेदारों के लिए तमाम सवाल खड़े करता हैं। ग्रीन पार्क स्टेडियम में आज से रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज का आगाज हो रहा है, जहां उद्घाटन मैच में भारत का सामना दक्षिण अफ्रीका से होगा। मैच के लिए सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं। भारतीय टीम की कमान मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के हाथों में है, जबकि दक्षिण अफ्रीका का नेतृत्व जोंटी रोड्स कर रहे हैं। दोनों ही टीमों के बीच मुकाबला शाम साढ़े सात बजे खेला जाएगा। इसके पहले शुक्रवार को दोनों ही टीमों के खिलाड़ियों ने जमकर अभ्यास किया। उस दौरान भी यह कटआउट और पोस्टर खुलेआम ऐसे ही कबाड़ में पड़े रहे और निकलने वाले हर व्यक्ति की नजर इस पर पड़ती रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Navratri special offer at Deepak EV
nsingh