Advertisement

भाई ने की छोटे भाई की हत्या,आरोपी भाई हत्या कर फरार ,पुलिस मौके पर जांच में जुटी

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में घाघू खेड़ा गांव में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई के सिर पर डंडे से किए कई बार जिससे उसकी मौत हो गई घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई फरार है वही मौके पर पहुंची पुलिस घटना स्थल पर जांच में जुटी है व फोरेंसिक टीम की भी मदद ली जा रही है इस घटना के बाद इलाके में कौतुहल मचा हुआ है

कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में घाघु खेड़ा गांव में एक बड़ा भाई धनजय यादव ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए अपने छोटे भाई शिव बहादुर की डंडे से पीट पीट कर हत्या कर मौके से फरार हो गया घटना के पीछे किसी मामूली बात पर विवाद हो गया था जिसमे बड़ा भाई हैवान बन गया और छोटे भाई की हत्या कर दी इस घटना के बाद इलाके में हर कोई सकते में है वही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है फोरेंसिक टीम को भी तहकीकात के लिए बुलाया गया है वही पुलिस की माने तो आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई है

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh