Advertisement

न्यूरॉन अस्पताल में पित्त कि थैली का जटिल आपरेशन

न्यूरॉन अस्पताल कानपुर में 35 वर्षीय  महिला पेट में तेज़ दर्द, उल्टियो के साथ भर्ती हुयी अल्ट्रासाउंड जांच से पता चला कि महिला साईटस इनवरसिस टोटेलिस की है। महिला के पेट में तिल्ली व आमाशय दाहिनी तरफ जबकि लिवर व पित्ताशय बाएं तरफ स्थित है जो कि सामान्य से पूर्ण विपरीत अवस्था में है ऐसे मरीज की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी बड़ी चुनौती होती है डाक्टर कौस्तुभ गुप्ता लेप्रोस्कोपिक सर्जन ने आपरेशन करने की यह चुनौती स्वीकार की मुख्य चिकित्सा अधिक्षक डाक्टर आर. के. गुप्ता के निर्देशन में न्यूरॉन अस्पताल में सर्जेरी की व्यावस्था की गयी डाक्टर सिद्धार्थ सरकार एनेस्थेटिस्ट एवं न्यूरॉन अस्पताल की सर्जिकल टीम के सहयोग से सफलता पूर्वक आपरेशन संपन्न किया गया मरीज 24 घंटे के अंदर स्वस्थ अवस्था में हो गयी और खाना पीना व टहलना शुरु करा दिया गया है। सर्जिकल्स जनरल में इस तरह के आपरेशन केस बहुत दुर्लभ ही प्रकाशित है कानपुर शहर में यह अति दुर्लभ जटिल आपरेशन सफलता पूर्वक न्यूरॉन सुपर स्पेसिलिटी अस्पताल में संपन्न हुआ!

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh