Advertisement

महाराजपुर विधानसभा वार्ड 12 से निकली जन समस्या क्रांति यात्रा

कानपुर,महाराजपुर विधानसभा वार्ड नंबर 12 के अंतर्गत समाजवादी पार्टी से जुड़े व्यापारी नेता प्रांतीय व्यापार मंडल प्रदेश महासचिव जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में जन समस्या क्रांति यात्रा निकाली गई जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में महाराजपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल उपस्थित रहे जन समस्या क्रांति यात्रा कुलगांव, संतनपुर, अटवा, त्रिलोकपुर, हनिया, खलार, मदारपुर, में क्षेत्रीय जनता की हैंडपंप, नाली और बिजली की जन समस्याओं को देखते हुए उनसे प्रार्थना पत्र लिए गए व्यापारी नेता जय प्रकाश गुप्ता ने संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया और कहा कि अगर जल्द से जल्द समस्या से निजात नहीं दिलाया गया तो क्षेत्रीय जनता के साथ सत्याग्रह कर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मेरे साथ महाराजपुर विधानसभा समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी फतेह बहादुर गिल, नूर मोहम्मद, सोनू यादव, प्रेमा देवी, कल्लू यादव, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र सिंह यादव, गुलाब यादव, सत्यम कुमार, सतीश कुमार फूल सिंह यादव सावित्री देवी, मीना देवी, संगीता सुशीला, देवी कैलाश, अर्जुन मासी, राहुल गौतम, शिवनाथ निषाद, विजय बहादुर आदि लोग मौजूद रहे।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
WhatsApp Image 2025-12-26 at 18.39.14
nsingh