Advertisement

विधायक सुरेंद्र मैथानी ने सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया

कानपुर, गोविंद नगर विधानसभा के विधायक सुरेंद्र मैथानी ने पाण्डु नगर से दीप चन्द्र कुकरेती के मकान तक सड़क सुधार कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत ₹10 लाख रुपए है।विधायक ने इसी क्रम में पनकी एफ ब्लॉक अंजनी पार्क के चारों तरफ इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास किया जिसकी लागत ₹10 लाख रुपए है।विधायक ने बताया कि आज कुल 20 लाख रुपए के कार्यों का शिलान्यास किया गया है। यह जनहित में होने वाले काम निरंतर चलते रहेंगे।विधायक ने बताया कि विधानसभा अंतर्गत जितने भी सड़क पार्क खड़ंजा आदि हैं उनको सुचारू रूप से व्यवस्थित करा कर सुलभ मार्ग जनता को समर्पित करेंगे। साथ ही विधायक ने बताया कि पार्कों में आने वाले बूढ़े बुजुर्ग बच्चे आदि पार्क के वातावरण का आनंद ले सकेंगे और हमारी माताएं बहने मॉर्निंग वॉक टहलने आदि की क्रियाएं आसानी से कर पाएंगी।
विधायक सुरेंद्र मैथानी पार्षद नीरज बाजपेई, पार्षद विनोद पाल, संजय सक्सेना, रमाकांत द्विवेदी, राजू सक्सेना, मनोज सिंह, सुशांत मिश्रा, राहुल कश्यप, शिवम कुमार आदि स्थानीय जनता मौजूद रही।

WhatsApp Image 2023-11-24 at 3.32.09 PM
Deepak EV Motors sale banner
nsingh